STORYMIRROR

Rani Kumari

Inspirational

3  

Rani Kumari

Inspirational

आसान नहीं'अटल'होना

आसान नहीं'अटल'होना

1 min
409


आवाज और अंदाज का जादू दिखाना

ओजस्वी प्रखर वक्ता होना।

दोषमुक्त चरित्र का होना

सहृदय,मृदु और सरल होना।

आसान नहीं 'अटल' होना।


राजनीति का ज्योतिपुंज होना

राष्ट्रीय एकता का अनुगूंज होना।

विपक्षियों का भी आदर्श होना

बेदाग छवि और निश्छल होना।

आसान नहीं 'अटल' होना।


बाधाओं से ठनकर भिड़ जाना

मौत को भी आँख दिखाना।

दृढनिश्चयी और कर्मठ होना

कर्मपथ से कभी न विचल होना।

आसान नहीं 'अटल' होना।


विश्व पटल पर दहाड़ना

हिन्द की ताकत को दिखाना।

दुश्मनों को ललकारना

जवानों का संबल होना।

आसान नहीं 'अटल' होना।


भावों से पूरित कवि होना

स्वच्छंद जीवन जीना।

उनके जैसा भारतरत्न होना

कि मौत पर विरोधियों का

भी नेत्र सजल होना।

आसान नहीं 'अटल' होना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational