शिक्षक दिवस
शिक्षक दिवस
1 min
292
शिक्षक दिवस का
यह पर्व
सब पर्वों से प्यारा है
आओ, मिलकर करें नमन
हम अपने सब गुरुओं को
प्रथम नमन है ईश्वर को
रूप इंसाँ का देकर
भेजा हमें धरती पर ।
द्वितीय नमन करें
माता - पिता का
सर्वस्व किया न्योछावर हम पर ।
तृतीय नमन करें
सदैव पूज्य गुरुओं का
इंसाँ रूप में दिए संस्कार
माता - पिता का अर्थ समझाया
देकर ज्ञान कभी अक्षर का और
कभी जीवन और मानवता का
उचित मार्ग पर हमें चलाया
देव भी करते जिन्हें प्रणाम
आओ, इस शिक्षक दिवस पर
हम अपने श्रद्धेयजनों को करें प्रणाम ।।
