STORYMIRROR

Anil Jaswal

Inspirational

3  

Anil Jaswal

Inspirational

2020 अपेक्षाएं।

2020 अपेक्षाएं।

1 min
334

समय का पहिया घूमता,

किसी के लिए नहीं रूकता,

अपनी गति से लगातार चलता।

इसी तरह 2020 का हुआ आगमन,

बहुत सी अपेक्षाएं लिए,

कुछ पुराने वादे पूरे करने के लिए,

हर कोई तत्पर।


देश की आर्थिक स्थिति कमजोर,

हर कोई लगा रहा जोर,

निकलें सुस्ती से बाहर,

और हर चेहरे पे ख़ुशियाँ लाकर।


आ रहा ओलंपिक,

हर किसी की आशाएं अव्वल,

क्या भारत जीतेगा दो दर्जन मेडल,

देश में दौड़ेगी खुशी की लहर,

खेलों का बनेगा माहौल।


टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप भी इसी साल,

क्या भारत दिखाएगा करामात,

ला पाएगा वर्ल्ड कप,

और मिटा पाएगा,

वन डे वर्ल्ड कप की निराशा,

शायद देश वासियों को यही है आशा।


चंद्रयान-3 भी छोड़ा जाएगा,

इसी साल अंत में,

उसी स्थान पे,

जहां चंद्रयान-2 हुआ था क्रैश,

इसरो है सतर्क,

अगर सबकुछ रहा ठीक,

तो शायद भारत करेगा इतिहास स्थापित।


उम्मीदें तो बहुत,

हम होंगे भी ज़रूर कामयाब,

यही हम सब भारतीयों का विश्वास।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational