STORYMIRROR

Sujata Khichi

Inspirational

3  

Sujata Khichi

Inspirational

फल

फल

1 min
216

संतों का कहा बुजुर्गों से सुना है

पत्ता भी हिलता यहां उसकी मर्जी से

खेल उसका हर खिलौना उसका है

सुख दुख से लिखी है जिन्दगी की कहानी

सबको हंसना रोना है 

ना आगाज है उसका ना अंजाम कोई

खाली हाथ आए खाली हाथ जाओगे

पाया है यहीं पर सब खोना यही है 

ये रिश्ते नाते घर परिवार दुश्मन यार

रात नींद ने जैसे कोई ख़्वाब बुना है

वक्त से है कीमत सभी की

कभी सोना मिट्टी तो कभी मिट्टी सोना

सुख दिए सुख मिले दुख दिए दुख 

फल जैसा चहिए वैसा बोना होगा बीज 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational