STORYMIRROR

Sujata Khichi

Inspirational

4  

Sujata Khichi

Inspirational

यदि मैं कवि हूँ

यदि मैं कवि हूँ

1 min
363

मुझे यह समझना होगा

कि कविता में खामी क्या है

मुझे यह जानना होगा

कि श्रोताओं की हामी क्या है

यदि मैं हास्य रस का कवि हूँ

तो लोगों को हसाना होगा

यदि मैं गंभीर रस का कवि हूँ

तो लोगों को होगा रुलाना होगा 

यदि मैं श्रृंगार रस का कवि हूँ

तो श्रोताओं की धड़कनों को बढ़ाना होगा

और यदि मैं वीर रस का कवि हूँ

तो श्रोताओं को जोश दिलाना होगा

यदि मैं ऐसा नहीं कर पाता तो,

मैं कवि हूँ, भुलाना होगा

स्टेज पर जाकर माईक पर

खड़ा होने से क्या होगा

यदि मैं कवि हूँ तो कविता में

रस लाना होगा यदि मैं कवि हूँ

तो श्रोताओं को रिझाना होगा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational