STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

3  

सोनी गुप्ता

Inspirational

एक नई शुरुआत

एक नई शुरुआत

1 min
343


चलो आज फिर एक

नई शुरुआत करते हैं

कुछ बातें हो गई है पुरानी

आज हम मिलकर एक

नई बात करते हैं

जब कोई दिल दुखाए

उस दुःख को दूर करने की

बात करते हैं

बीते हुए कल को भूल जाओ

आने वाले कल को हम याद

करते हैं


समाज के साथ आगे बढ़ना है

चलो आज फिर एक नया

बदलाव करते हैं

वक्त अच्छा नहीं रहा तो क्या

अब उस वक्त को बदलने की

बात करते हैं


सूर्य अस्त ज़रुर हो गया है

देखो आज एक नए सवेरे की

बात करते हैं

अंत हो रहा है कल का

चलो आज फिर एक

नई शुरुआत करते हैं


जो बिछड़ गए है हम से

आज उनसे फिर एक नई मुलाक़ात

करते हैं

दिल दे कर नज़रे क्यों चुराते हो

आज एक बार फिर मोहब्बत की

बात करते हैं


पतझड़ के बीत जाने पर

आज हम फिर आने वाले वसंत

की बात करते हैं

ज़िन्दगी एक सफ़र है आज

हम मंज़िल तक पहुँचने की

बात करते हैं

नारी का बहुत हुआ है अपमान

चलो साथ मेरे उन्हें सम्मान देने की

बात करते हैं

साल नया आया है

चलो मिलकर हम नए साल का

आग़ाज करते हैं



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational