STORYMIRROR

Neerja Sharma

Inspirational

3  

Neerja Sharma

Inspirational

मेरा भारत

मेरा भारत

1 min
242

देश हमारा

सबसे है न्यारा 

सारे जहाँ में है प्यारा

देशों में एक देश हमारा है।


अनेकता

में है एकता

हमारी पहचान

ये मेरा हिन्दुस्तान है ।


धर्म-जाति

अलग- अलग 

वेषभूषा -खाना अलग 

पर माला में पिरोए

हम सब एक हैं।


त्योहार 

चाहे अलग

मनाने के ढंग अलग

प्यार का गीत बजता

सब में एक है।


राज्य 

अनेक हैं

भाषाएँ भी अनेक 

पर हिन्दी मातृभाषा एक है।


हिन्दु

मुस्लिम

सिख -इसाई

आपस में सब भाई हैं।


वेद -पुराण

हमारे गौरव गान

सबसे प्राचीन हमारा मान

साहित्यिक गौरव महान है।


गीता उपदेश

जीवन का सार

विख्यात इसका ज्ञान

सब पढ़कर हुए विद्वान हैं।


रामायण

महाभारत

बाईबल, कुरान

सब धर्मों की पहचान हैं।


लोकतंत्र

भारत देश

स्वतंत्र है परिवेश

अपनी बात कहने

का संदेश है।


संस्कार

हमारी विरासत

रिश्तों का सम्मान

मेरा भारत सबसे

महान है ।


देव भूमि

है भारत वर्ष

यहाँ मिले सबको हर्ष

देवताओं का यहाँ वास है ।


सबसे अलग

हमारी पहचान

प्रेम भाई चारे की आन

इसी लिए मेरा भारत महान है। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational