STORYMIRROR

Dipti Agarwal

Romance

4  

Dipti Agarwal

Romance

मोहे डालो ना रंग #RangBarse

मोहे डालो ना रंग #RangBarse

1 min
300

मोहे डाल ना ये रंग सखी डाल ना ये रंग

मोहे खेलन दे होली बंसी वाले के संग

मोहे खेलन दे होली बंसी वाले के संग


गोकुल का कान्हा मोरे दिल में समाया

उसका ही रंग मोरे अंग अंग में छाया

मोहे मार ना पिचकारी सखी मार ना पिचकारी

मोरी चुनरी तो बस है कान्हा ने भिगानी

मोरी चुनरी तो बस है कान्हा ने भिगानी


ना गुजिया ना पेड़ा ना भंग मोहे खास

बस मीठा सा माखन ही है मेरी प्यास

मोहे छेड़ ना सखी मोहे छेड़ ना सखी

मोरी होली रंगीली बस श्याम संग सजी

मोरी होली रंगीली बस श्याम संग सजी


मोहे डाल ना ये रंग सखी डाल ना ये रंग

मोहे खेलन दे होली बंसी वाले के संग

मोहे खेलन दे होली बंसी वाले के संग


#RangBarse


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance