STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Action Classics Inspirational

4  

Bhoop Singh Bharti

Action Classics Inspirational

म्हारा भारत प्यारा भारत

म्हारा भारत प्यारा भारत

1 min
254

म्हारा भारत, प्यारा भारत।

दुनिया में सबसे न्यारा भारत।।


उत्तर में पर्वतराज हिमालय,

करता इसकी रखवाली।

दक्षिण में हिंद महासागर,

पहरा देता शक्तिशाली।


जीवन आनंदित करने,

बहे नदियों की धारा भारत।

म्हारा भारत प्यारा भारत।

दुनिया में सबसे न्यारा भारत।।


धर्म जाति भाषा की इसमें,

सदा रही हैं खूब अनेकता।

मगर इन्हीं अनेकताओं में,

पाई जाती है यहां एकता।


विभिन्नता में एकता का,

है गजब नजारा भारत।

म्हारा भारत, प्यारा भारत।

दुनिया में सबसे न्यारा भारत।


भारत की पहचान है,

आन, बान और शान है।

सबको देकर हक हकूक,

सबका रखता ध्यान है।


भारत के जन गण मन का,

संरक्षक संविधान है।

संविधान के ही दम से,

अब चलता है सारा भारत।


म्हारा भारत, प्यारा भारत।

दुनिया में सबसे न्यारा भारत।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action