STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Classics Inspirational

4  

Bhoop Singh Bharti

Classics Inspirational

गीत

गीत

1 min
287

सबसे न्यारा सबसे प्यारा भारत देश हमारा है।

तीन रंग का झंडा अपना प्राणों से भी प्यारा है।।


उत्तर में पहरा देती है हिमालय की पर्वत माला।

हिंद महासागर दक्षिण में बना हिन्द का रखवाला।

भारत को महकाती, नदियों की पावन धारा है।

सबसे न्यारा सबसे प्यारा, भारत देश हमारा है।।


विविध रंग विविध रूप विविध हमारी अभिलाषा।

विविध सभ्यता संस्कृति विविध धर्म जाति भाषा।

अनेकता में एकता का, भाव भरा ये न्यारा है।

सबसे न्यारा सबसे प्यारा, भारत देश हमारा है।।


आजादी का लक्ष्य साध, लड़े सभी मिलकर भाई।

आजादी पाने को, वीरों ने हंसकर फांसी खाई।

’इंकलाब जिंदाबाद’ अद्भुत ’जयहिंद’ का नारा है।

सबसे न्यारा सबसे प्यारा, भारत देश हमारा है।।


भीमराव ने संविधान बनाया, भेदभाव मिटाने को।

न्याय, समता, स्वतंत्रता अर प्रेमभाव बढ़ाने को।

कहे ’भारती’ संविधान से, बना ये भाईचारा है।

सबसे न्यारा सबसे प्यारा, भारत देश हमारा है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics