STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

4  

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

हाइकु : नव वर्ष

हाइकु : नव वर्ष

1 min
271

ये नव वर्ष

जन जन में लाए

हर्ष ही हर्ष।


रंग ही रंग

लाया है नव वर्ष

नव उमंग।


बनो काबिल

नव वर्ष में तुम्हें

मिले मंजिल।


ये नया साल

अपने संग लाए

धूम धमाल।


करो पढ़ाई

सफलता की राह,

भीम बताई।


नया साल हो

देश में खुशहाली

बेमिसाल हो।


जय विजय

करे नव वर्ष को

मंगलमय।


नए साल में

उन्नति शांति आए

हर हाल में।


करो संघर्ष

तभी नव वर्ष में

होगा उत्कर्ष।


सुनो रे भाई

तुम्हें नव वर्ष की

खूब बधाई।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational