STORYMIRROR

Vijay Kumar

Romance

3  

Vijay Kumar

Romance

मैं क्या लिखूं

मैं क्या लिखूं

1 min
871

वो खिलखिलाता बेफिक्र बचपन लिखूं

या जिम्मेदारियों के बोझ तले जवानी लिखूं

संग तेरे गुजारे वो खुशनुमा पल लिखूं

या तुम्हारे इंतजार की वो घड़ियां लिखूं।


तुम्हीं बताओ अब मैं क्या लिखूं,

वो साथ देखे सपने सुहाने लिखूं

या चांदनी भरी वो रात लिखूं

हंसता-मुस्कराता वो सुहाना सफर लिखूं

या यादो में गुजारे हर एक पल लिखूं

तुम्हीं बताओ अब मैं क्या लिखूं।


अपना इजहार लिखूं

या तुम्हारा वो इंकार लिखूं

जुदाई की वो पीड़ा लिखूं

या मिलन की वो खुशियां तमाम लिखूं

तुम्हीं बताओ अब मैं क्या लिखूं।


तुम्हारी वो बैचेनी लिखूं

या अपनी बेताबी वो रूठना - मनाना लिखूं

या अब मिलन की कोई आस लिखूं

तुम्हीं बताओ अब मैं क्या लिखूं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance