STORYMIRROR

VanyA V@idehi

Drama Romance Fantasy

4  

VanyA V@idehi

Drama Romance Fantasy

मानसून और प्यार

मानसून और प्यार

1 min
26

मानसून और इस बारिश का प्यार,

पहले कौन आगे बढ़कर करे इज़हार!


प्रेम है दो हृदय की मधुर बात,

एहसासों की एक गहरी मुलाक़ात!


प्रेम का वो एहसास अद्भुत है,  

जब शब्दों में न बयां हो पाए।  


नैनों की मुस्कान में बस जाए,  

दिल की धड़कन में आवाज़ बन जाए।


सिर्फ नज़रें बोलें, बिना कुछ कहे,  

एक दूजे की सांसों में समाए।  


हर पल, हर घड़ी, एक दूसरे का साथ,  

यही तो है प्रेम की सच्ची बात।


जैसे चाँद और रात, सूरज और दिन,  

प्रेम के बिना सब अधूरे हैं, ये सच मानो।  

प्रेम वो रोशनी है जो अंधेरों को चीरती,  

प्रेम वो छाँव है जो धूप में सुकून देती।


ये अनकही बातें, ये अनमोल एहसास,  

प्रेम ही तो है जीवन की सबसे मधुर मिठास।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama