STORYMIRROR

संदीप सिंधवाल

Romance

3  

संदीप सिंधवाल

Romance

लग जा गले

लग जा गले

1 min
291

लग जा गले - हग डे


हया भुला के गले लग सको तो साथ चलना

भरी भीड़ में निकल सको तो साथ चलना। 


कांटों के साथ कड़ी धूप भी है मेरे रास्तों पे

नंगे पैर भी यहां चल सको तो साथ चलना। 


ये दुनिया है, इधर बदलना भी जरूरी हुआ

दुनिया के साथ बदल सको तो साथ चलना। 


थक जाओ जब भी जिम्मेदारियों से कभी 

प्यारी बातों से बहल सको तो साथ चलना।


कुछ शरारतें भी हैं 'सिंधवाल' के प्यार में

मेरी शरारतों से मचल सको तो साथ चलना। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance