STORYMIRROR

S Ram Verma

Romance

4  

S Ram Verma

Romance

क्या कुछ माँगा !

क्या कुछ माँगा !

1 min
199

खुश होने के लिए

बस एक तुम्हारा यूँ 

मेरे पास होना काफी है !

  

तुम्हारा यूँ मेरे पास होना 

एहसास कई ख्वाहिशों 

के पूरा होने सा होता है !

 

तुम्हारा यूँ मेरे पास होना

अमावस में भी जैसे चाँद 

के दिख जाने सा

एहसास देता है ! 


तुम्हारा यूँ मेरे पास होना

मेरे लबों को वजह दे जाता है !

यूँ बरबस ही मुस्कुराने का 

और तो और आँखों को बेवज़ह 

बोल उठने का

मौका मिल जाता है !  

मेरे खुश होने के लिए मैंने


कहाँ कुछ ज्यादा माँगा है  

बस एक तुम्हारा यूँ मेरे 

पास होना ही तो मेरे खुश 

की सारी वजहें होती है !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance