कुछ किस्से
कुछ किस्से
एक ख्वाब दिखाया था
कुछ किस्से सुनाए थे
प्यार के कुछ हसीन पल
हमारे हिस्से में आए थे
मुलायम, मखमली स्पर्श
अविस्मरणीय बन गया
ताउम्र छुअन का नशा
मेरे ख्यालों में बस गया
मदहोश निगाहो का शोर
बेसब्र धड़कन बन गया
थम गईं आप की तलाश
तू मेरा दिलनशी बन गया।।

