STORYMIRROR

Rakhi Tandon

Abstract Drama

4  

Rakhi Tandon

Abstract Drama

विचार

विचार

1 min
19

एक विचार जो 

शून्य से निकल कर 

यात्रा करता है अनंत पथ की

संभव है क्या

बदल पाना इसके भाव को

या उसके चरित्र को


समझ पाएगा क्या समाज

उसमे निहित आक्रोश को

या उसमे डूबी सौम्यता को

मुख से निकले विचार

की सुन लेना


शब्दों से पिरोए हुए विचार

को पढ़ लेना

बदलाव को क्या 

आमंत्रित करेगा या

शून्य से निकल 

शून्य में तिरोहित हो जायेगा।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract