STORYMIRROR

Rakhi Tandon

Abstract

4  

Rakhi Tandon

Abstract

कुछ

कुछ

1 min
320

कुछ शब्द साथ चलते हैं

कुछ भाव साथ चलते हैं

जब जिक्र होता है मोहब्बत का

कुछ दर्द साथ चल देते हैं


कुछ आंसू हुजूम में चलते हैं

सिसकियां भीतर दबी रहती हैं

जब जिक्र होता है वादों का

कुछ शिकवे साथ चल देते हैं


कुछ समंदर साथ चलते हैं

कुछ कश्तियां साथ चलती है

जब जिक्र होता है जज्बातों का

कुछ सवाल साथ चल देते हैं।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract