STORYMIRROR

Rakhi Tandon

Abstract Inspirational

4  

Rakhi Tandon

Abstract Inspirational

तिरंगे की शान में मां

तिरंगे की शान में मां

1 min
269

बलशाली इतिहास हमारा

गौरवशाली संस्कृति हमारी

तिरंगे की शान में मां

स्वीकार करो तुम प्रणाम हमारा


नमन है उन रणबाकुरों को

दिलाई आज़ादी जिन्होंने हमें

उनकी कुर्बानी को देख

नतमस्तक रहता शीश हमारा

                  तिरंगे की शान में मां

              स्वीकार करो तुम प्रणाम हमारा

झांकी देखो तुम भारत की

वेद जहां घर घर में बसते

गीता जहां कण कण में रहती

रामायण है आदर्श हमारा

                तिरंगे की शान में मां

              स्वीकार करो तुम प्रणाम हमारा

नदियों को जहां देवी माना

पत्थर है जहां पूजे जाते

योग और विज्ञान जहां

साथ साथ चलते जाते

है भारत अभिमान हमारा

                   तिरंगे की शान में मां

            स्वीकार करो तुम प्रणाम हमारा

  

सद्भाव की सुंदर तस्वीर लिए

ऋषि मुनियों से वरदान है पाए

क्षमा, दया, सादगी से भरे

भारत को है नमन हमारा

                      तिरंगे की शान में मां

            स्वीकार करो तुम प्रणाम हमारा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract