STORYMIRROR

Aishwarya Mishra

Tragedy

3  

Aishwarya Mishra

Tragedy

कुछ कहना है

कुछ कहना है

1 min
329


पापा,

बहुत कुछ कहना है आपसे

बहुत कुछ बताना है

दर्द इतने दिए जमाने ने

अब तो लौट के बस

घर वापस आना है ,,,


आपके गोद में सर रखकर

और एक उम्र सो जाना है

आपके सपनों में खो कर

दुनिया से छुप जाना है ,,,


क्यों हुई मैं इतनी बड़ी पापा

जो हो गई आपसे दूर

जालिम जमाने की गलियों में खो कर

क्यों हो गई इतनी मजबूर ,,,


आज फिर आपके आंगन में

मुस्कुराना चाहती हूं

बहुत कुछ बताना है पापा

बहुत कुछ कहना चाहती हूं ,,,!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy