STORYMIRROR

Aishwarya Mishra

Abstract Inspirational

3  

Aishwarya Mishra

Abstract Inspirational

जिन्दगी

जिन्दगी

1 min
190

रुखी सी जिन्दगी ने 

सूखी आंखों में पानी डाला है

जिम्मेदारियों के बोझ तले

कुछ सपनों ने दम तोड़ा है,


खुशियों के पीछे भागते भागते 

थोड़े चोट भी खाये हैं

कुछ अपने भी पराये बन 

आंखों के सम्मुख आये हैं,


कैसे कहे! ज़िंदगी मेरे,

तुमसे हैं कितना प्यार

जो भी मिला तुम ही से मिला

चाहे गम हो या हो खुशियों का त्योहार,


जो भी दिया तुमने मुझे

खुशी खुशी अपनाया है

मेरी प्यारी जिन्दगी मैंने तुम्हें

बड़े प्यार से गले लगाया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract