STORYMIRROR

Aishwarya Mishra

Inspirational

3  

Aishwarya Mishra

Inspirational

थोड़ी देर

थोड़ी देर

1 min
62

कितना भागोगे जिंदगी के पीछे

थोड़ा ठहर कर भी सोचते हैं

थके हुए इन कंधों से

कुछ जिम्मेदारियों का बोझ उतारते है

चलो थोड़ी देर साथ बैठते हैं


उगते हुए सूरज को बहुत कर लिया सलाम

आज डूबता हुआ सूरज देखते हैं

बहुत पी ली ऑफ़िस की कॉफी

आज शाम चाय की चुस्की लेते हैं

चलो थोड़ी देर साथ बैठते हैं


बहुत हो गई धीमी सी मुस्कान

आज दिल खोल कर हँसते हैं

घुट घुट कर जी लिया बहुत

अब फैला के बाहें, ख़ुशियों को

गले लगाते हैं

चलो थोड़ी देर साथ बैठते हैं


ना मोहब्बत, ना दोस्ती 

ना साथी और ना परिवार

आज थोड़ी देर खुद की बातें करते हैं

बहुत जी लिया औरों के लिए

आज कुछ पल खुद के लिए चुराते हैं


खुद की तलाश में खुद के साथ 

चलो थोड़ी देर बैठ ही जाते हैं


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational