STORYMIRROR

Aishwarya Mishra

Inspirational Children

3  

Aishwarya Mishra

Inspirational Children

शिक्षक

शिक्षक

1 min
249

ज्ञान की राह दिखाएं शिक्षक

सफलता की ज्योत जलाए शिक्षक

प्यार और दुलार का स्रोत है शिक्षक

स्वाभिमान का दीपक बनकर

जो रहे साथ सदा वह है शिक्षक


जला कर खुद को

हमको रौशन है करता

ज्ञान के दीपक से

सारे अंधेर मिटाता

होठों पर सदा मुस्कान लिए

सारे कठिन सवाल

चुटकियों में हल वो करता


वह तो एक शिक्षक ही था

जिसने हमें आत्मनिर्भर बनाया

जीवन की राह पर चलना सिखाया

हाथ थामे हर मोड़ पर

आंधियों में चलना सिखाया

इंसानियत की शिक्षा देकर

एक पत्थर को इंसान बनाया


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational