STORYMIRROR

Aishwarya Mishra

Inspirational

3  

Aishwarya Mishra

Inspirational

एकता

एकता

1 min
403


विभिन्नता में भरी एकता

यह अपने राष्ट्र की शान

हिंदू मुस्लिम सब मिलकर रहे

यही है भारत की असली पहचान


भिन्न प्रांत में विभिन्न संस्कृति

अलग है भाषा जाति यहां

यही है असली अभिमान हमारा

ऐसा देश और जग में कहां


समभाव का सद्भाव लिए

दिल में एकता की ज्योत जलाई है

मोल एकता का पता है सबको

स्वतंत्र राष्ट्र का बल ही तो एकता है


बूंद बूंद जल साथ में मिलकर

महासागर बन जाते हैं

एक एक मोती साथ में जोड़ कर

सुंदर सी माला पीरोते हैं


मधुशाला में एक साथ ही

लोग पीते हैं मधु का प्याला

चाहे ईद हो चाहे दिवाली

जलती एक साथ दीपों की माला


एकता में है सच्ची शक्ति

एकता ही है सच्चा बल

चलो साथ हम एक बने सब

राष्ट्र को बनाए दृढ़ और अटल !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational