STORYMIRROR

Abha Chauhan

Inspirational

4  

Abha Chauhan

Inspirational

नमन तुम्हें

नमन तुम्हें

1 min
206

नमन है उन बहनों को

जिनका भाई वीर जवान है।

छाया है अमन भारत में,

खुशी से रहता इंसान है।


नमन है उस भाई को

जिसके भाई वीर जवान थे।

देश की खातिर जिसने अपने

दांव लगाए प्राण थे।


नमन है उन माताओं को

जिनके बेटे सरहद पर है।

जिनकी हिम्मत के कारण हम

चैन से रात को सोते हैं।


नमन है उस पत्नी को

जिसने अपना सुहाग गवाया हैं।

शान से देखो वीरों ने 

अपना तिरंगा फहराया है।


नमन है उन बच्चों को 

जिनके पिता हुए थे शहीद कभी।

उनके बलिदानों के कारण

रहते हैं सुरक्षित सभी।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational