STORYMIRROR

Dheerja Sharma

Inspirational

4  

Dheerja Sharma

Inspirational

शुक्रिया सैनिक

शुक्रिया सैनिक

1 min
360

ऐ सैनिक! तुम्हारा शुक्रिया,

दिल से तुम्हारा शुक्रिया।। 

सबके जीवन के हो रक्षक,

शुक्रिया, तुम्हारा शुक्रिया।

तुमसे वतन आज़ाद है, 

हिंदोस्तां आबाद है। 

आज़ाद धरती, हवा भी,

तू न हो तो सब बर्बाद है। 

धड़कन है मां के दिल की ,

पिता की आंख का तारा है। 

अपनी बीवी और बच्चों के 

जीवन का तू ही सहारा है।

सब रिश्ते भूल के सीमा पर

आ बैठा तू प्रहरी बन कर

हम जीयें यहां भय मुक्त हो 

तू डटा है सीमा पर तन कर।

 

तुम से होली रंगों वाली,

तुमसे रोशन दीवाली है। 

गुरु पर्व मनाते और ईद ,

वरना ये जीवन खाली है। 

ये राष्ट्र चैन से सोया है 

क्यों कि सरहद पे जगे हो तुम 

हम सब मौसम का लेते मज़ा,

जीरो डिग्री पर खड़े हो तुम। 

दुश्मन की जुर्रत नहीं ज़रा,

टेढ़ी आंखों से देख सके 

दस दस पर एक ही भारी हो

,बन कर दीवार अड़े हो तुम।

 ये कर्ज़ चुका न पाएंगे,

हम सब नतमस्तक हैं, सैनिक 

तुम स्वस्थ रहो, दीर्घायु हो,

लब पर बस यही दुआ सैनिक।

 ईश्वर से विनती है इतनी,

तुम्हें खुशियां मिलें ढेर सारी! 

दुख तुम्हें कभी न छू पाए,

कुछ खुशी भले कम हो मेरी।    


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational