STORYMIRROR

SUNIL JI GARG

Drama Inspirational

4  

SUNIL JI GARG

Drama Inspirational

कृष्णा का जादू

कृष्णा का जादू

1 min
361

कृष्णा का चला ऐसा जादू 

छोटी सेना जीती महाभारत 

इतिहास सिखाता ऐसी बात

वीर वही जो रक्खे हिम्मत 


ख़ुद मैंने जीवन में ऐसा 

जादू देखा है कई बार 

अंतिम क्षण में भी अक्सर 

परिणाम उलट जाता है यार 


फल का नहीं, है मोल कार्य का 

गीता ने ये दिया हमको सन्देश 

भूल के रिश्ते युद्ध करो तुम 

कृष्ण ने अर्जुन को दिया आदेश 


कुछ दिन से रोज़ पढ़ता हूँ गीता 

जीवन में जादू सा होने लगा है 

काम, क्रोध, लोभ अब जाने लगे 

सेवा का भाव अब ज़्यादा जगा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama