STORYMIRROR

Suresh Sangwan

Fantasy Inspirational

4  

Suresh Sangwan

Fantasy Inspirational

कोशिश लाजिमी है प्यारे ...

कोशिश लाजिमी है प्यारे ...

1 min
328

कोशिश लाजिमी है प्यारे 

हौसला रख और बढ़ता चल प्यारे 


जब राह में अंधेरा हो जाये 

हकीकत का सवेरा खो जाये।

जीवन की लहरों में डूबकर कहीं 

अपनी मंजिल पर खो जाये


गिरते हैं हम, हारते हैं हम

पर उठते हैं हम, जीतते हैं हम

अगर हम हार न माने,हिम्मत नहीं टूटती

कभी ज़िंदगी की फिर गाड़ी नहीं छूटती 


मतलबी सी इस दुनिया में,

सच्चा प्यार ढूंढो और बन जाओ।

कोशिश लाजमी है प्यारे,

उम्मीद और विश्वास से तन जाओ।


जीवन की गाड़ी में चुनौतियाँ होंगी 

पर ख़ुद को तू खोने मत देना।

कठिनाईयों को मुस्कान में लपेट कर 

न ख़ुद रोना न किसी को रोने देना 


हर रोज़ नया अध्याय लिख

हर रोज़ नया इतिहास बना 

जीने का नज़रिया अच्छा रख 

न किसी का न ख़ुद का परिहास बना 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy