STORYMIRROR

शोभना ऋतु

Romance

3  

शोभना ऋतु

Romance

कोई उसको भी खबर दे

कोई उसको भी खबर दे

1 min
270

कोई उसको भी खबर दे कोई तो 

उसको बताये

तमाम रात यादों के साथ उसकी जागा 

किये हैं हम।


संदेशा ये कोई ज़रा उस तक तो अब 

पहुंचाये

तिश्नगी में उसकी ही तमाम रात जाया

किये हैं हम।


वो जो ज़िद को अपनी मोहब्बत से 

ऊँचा समझ बैठा है

कहना उससे ग़म अपने आंसुओं से 

साझा किये हैं हम।


उसकी मोहब्बत भरी बातें उसका वो

बात बात पर ग़ुस्सा

उसकी इन्हीं यादों संग रात गुज़ारा  

किये हैं हम।


वो खुश हैं गर मेरे बिना तो बात ही 

और है

कहना कोई उससे कि ख़ुद से ज्यादा 

उसे चाहा किये हैं हम।


वो जो इस तरह यूँ चुप सी लगा कर 

बैठा है

उसकी इस चुप से बेसबब ही डर जाया 

किये हैं हम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance