STORYMIRROR

Anchor Nehaa Gupta

Drama

3  

Anchor Nehaa Gupta

Drama

ख्यालों में आते हो तुम

ख्यालों में आते हो तुम

1 min
26.8K


धुंधले से ख्यालों में,

आते हो तुम,

कभी गुस्सा तो कभी,

प्यार जताते हो तुम।


अकेले रास्तों पर,

साथ निभाते हो तुम,

गले से लगाकर,

कुछ सुकून,

दिलाते हो तुम।


धुंधले से ख्यालों में,

आते हो तुम,

दिल से आत्मा को,

छू जाते हो तुम।


मुश्किलों में धीरज,

बँधाते हो तुम,

अपने पास बिठाकर,

घंटो बतियाते हो तुम।


धुंधले से ख्यालों में,

आते हो तुम,

जन्मों-जन्मों तक साथ,

रहने वाला एहसास,

कराते हो तुम।


मेरे सपनों में,

सीढ़ी लगाते हो तुम,

विश्वास बनकर मुझमें,

प्यार जगाते हो तुम,

धुंधले से ख्यालों में,

आते हो तुम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama