STORYMIRROR

Bhavna Thaker

Classics

4  

Bhavna Thaker

Classics

जरूरी है

जरूरी है

1 min
377

ज़िंदगी में जरूरी है कुछ बातें ज़िंदा रहने के लिए,

उम्र की मंज़िल मौत सही काटना जरूरी है सुकून के लिए..

 

गर पाना है कुछ तो कदम उठाना जरूरी है लक्ष्य की प्राप्ति के लिए,

चैन की नींद सोना बेशक जरूरी है सपनों से सौदा करने के लिए.. 


कभी कभी हार का सामना करना जरूरी है जीत का जश्न मनाने के लिए,

जवानी में जूझना जरूरी है बुढ़ापा बरगद की छाँव में बिताने के लिए..


आफ़ताब का ढ़लना जरूरी है चाँद को जन्म देने के लिए,

शाम का उतरना जरूरी है दिनरथ पर दौड़ते पैरों के विराम के लिए..


हया को हटाना जरूरी है सनम से इश्क का इज़हार करने के लिए,

लबों पर प्यास लाना जरूरी है प्रेम को महसूस करने के लिए..


चुम्बन की मोहर लगाना जरूरी है प्यास बुझाने के लिए,

संवाद की नमी सींचना ज़रूरी है रिश्तों को बचाने के लिए..

 

तेरा और मेरा मिलना बेहद जरूरी है एक दूसरे को समझने के लिए,

दिल का धड़कना जरूरी है जिंदगी के लिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics