STORYMIRROR

Sonam Kewat

Tragedy

3  

Sonam Kewat

Tragedy

जरा बताते जाओ

जरा बताते जाओ

1 min
262

रोज की तरह आज भी जा रहे हो तो जाओ

पहले बताते जाओ कि तुम कब आओगे 

हम तन्हाई में मैं तुम्हारे साथ रहेंगे 

पहले वादा करते जाओ छोड़कर नहीं जाओगे 


नहीं होता मुझसे यूं अकेले इंतजार करना 

नहीं होता खुलेआम आंखों का रोना 

कब तक इन आंखों को यूं ही रुलाओगे 

क्या ये आखिरी बार है जो तुम जाओगे


अगर तुम्हारी जिंदगी में कोई है तो बता दो

दिल से निकल जाओ फिर कोई सजा दो

ऐसे ही चलता रहा तो दिल से निकल जाओगे

मुझे इंतजार है तुम सच कब बताओगे


अगर जाना ही है तो एक फैसला करते जाना

क्या तुम मेरे बिना रह पाओगे और अगर

जवाब तुम्हारा हाँ हुआ तो याद रखो

इस बार हमें अपने सामने कभी नहीं पाओगे


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy