STORYMIRROR

Rushabh Bhatnagar

Tragedy

4  

Rushabh Bhatnagar

Tragedy

कुछ लोगों ने अफ़वाह फैला रखी है

कुछ लोगों ने अफ़वाह फैला रखी है

1 min
356

ना जाने कुछ लोगों को ऐसी

अफ़वाह फैलाने से क्या मिल जाता है,

लोगों ने सोशल मीडिया को

अपना ज़रिया बना दिया,

जहां कुछ छोटा कांड हो,

तो लोग अफ़वाह फैला कर

उसे बहुत ज्यादा बता देते हैं,

ना जाने ऐसे लोगों को ऐसे कामों के

सिवा कुछ मिलता ही नहीं क्या,

सरकार को इस अफ़वाह पर

बहुत ज्यादा कदम उठाना चाहिए,

बहुत सारे नागरिक तो इस

अफ़वाह को सच्चाई मानने लगते हैं,


कुछ लोगों का तो यह मानना है,

इस अफ़वाहों के चलते कि

टीवी का मीडिया बिक चुका है,

कुछ सोशल मीडिया वालों का

यह कहना है ..

कि मीडिया बिका है ...और हम सच हैं...

ऐसे अफ़वाहों और ऐसे देशद्रोही के

खिलाफ सख़्त कदम उठाना चाहिए,

यह अफ़वाह फैला कर देश का नाम

रौशन नहीं देश का नाम डुबो रहे हैं,


इसलिए बड़ी जल्दी इनके

खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए,

कुछ अनपढ़ लोग तो इन्हीं

अफ़वाहों के चपेट में आ जाते हैं,

अफ़वाहों से हमेशा दूर रहे,

हमेशा टीवी मीडिया पर भरोसा करें

ऐसी अफ़वाहों पर नहीं,

अगर हमारे देश में कोई

आतंकवाद का हमला कर रहा है,

तो इस वक्त वह अफ़वाह है,

जो सच्चाई है उस पर भरोसा करें,

झूठ पर कभी भरोसा ना करें,

एक सच्चे नागरिक होने का फर्ज़ निभाया.



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy