STORYMIRROR

Akhtar Ali Shah

Tragedy

4  

Akhtar Ali Shah

Tragedy

भारत में क्यों आये हो

भारत में क्यों आये हो

1 min
463

पगपग पर संकट बनकर कोरोना क्यों गहराए हो

बड़ी चुनौती बनकर बोलो भारत में क्यों आए हो


तुम्हें चीन ने क्योंकर भेजा,क्यों भारत में छाए हो   

कितने लोगों को खाना है,लक्ष्य कहो क्या लाए हो 


भारत ने क्या लिया तुम्हारा, क्यों दंडित करते हो तुम

किसने तुमको रिश्वत दी है,किनके घर भरते हो तुम 


कौन कर रहा मदद तुम्हारी, किसके तुम उकसाए हो

बड़ी चुनौती बनकर बोलो भारत में क्यों आए हो   


हम सब भारत के वासी हैं तोड़ नही तुम पाओगे

देश भक्त हैं सच्चे हम सब कैसे तुम उकसाओगे।


संकट जब-जब भी आता है मिलकर के सब लड़ते हैं

टकराने वाले हमसे सब, पैर हमारे पड़ते हैं 


हमसे देश सुरक्षित अपना हमसे क्यं टकराए हो

बड़ी चुनौती बनकर बोलो भारत में क्यों आए हो

 

माना हमने खोज दवा ली पर क्यों पहले दुख

झेलें माना सक्षम हैं तो क्या हम आगे बढ़ विपदा ले लें


उपचारों से अच्छी हरदम सावधानी मानी जाती

मर्ज नहीं हो पैदा ऐसी, दशा हमेशा सुख लाती


पथ ये देख "अनंत" हमारा क्यों इतना घबराए हो  

बड़ी चुनौती बनकर बोलो भारत में क्यों आए हो।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy