STORYMIRROR

Sonam Kewat

Abstract Classics Inspirational

4  

Sonam Kewat

Abstract Classics Inspirational

जो पास वो खास

जो पास वो खास

1 min
334

तुम किसी से प्यार करते हो 

सारी दुनिया को छोड़ सिर्फ 

उसी पर ऐतबार करते हो 


वो तुम्हारे बिना जीना नहीं चाहती 

तुम्हारे अलावा दुवाओं में भी 

रब से कभी कुछ भी नहीं मांगती 


पर क्या हो अगर उसकी शादी 

किसी और सख्स से हो जाए 

जो कभी तुम्हारे बाहों में थी अब

वो अगर नजरों से भी खो जाए 


माना तुमने किसी से शादी कर लिया 

पर तुम उससे प्यार नहीं कर सकते 

उसे सारी खुशियां दे सकते हो पर 

कभी अपना दिल नहीं दे सकते 


क्या हो अगर उससे प्यार करना चाहो 

पर कभी भी कर ना पाओ

जिससे प्यार किया था कभी

उसे आज भी भुला ना पाओ


जिससे प्यार हो उससे शादी हो जाए

जिससे शादी हो उससे प्यार हो जाए 

ऐसा जरूरी तो नहीं होता ना

इसलिए कह रहीं हूँ

याद रखो जो तुम्हारे पास है 

इस वक्त वही सबसे खास है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract