STORYMIRROR

Bherusingh Chouhan

Fantasy Others Children

3  

Bherusingh Chouhan

Fantasy Others Children

जन्मदिन

जन्मदिन

1 min
276

जीवन ज्योति निराली जलाते रहे।

यह जन्मदिन तुम्हारा मनाते रहे।।

कोमल कोमल बदन तेरा फूलों का है,

जीवन तेरा भी यह सावन झूलों सा है।

तेरा दामन ख़ुशी से भरा ही रहे,

है तमन्ना यह दिल की सदा ही रहे।

घर आंगन को नीत हम सजाते रहे।

यह जन्मदिन तुम्हारा मनाते रहे।।


बढ़े आगे ही आगे कदम ना रुके,

सर गैरों के आगे कभी ना झूके।।

है दुआएं हमारी हमेशा ही साथ,

रहे सर पे तुम्हारे ये साईं का हाथ।

यह तराने ख़ुशी से हम गाते रहे।

यह जन्मदिन तुम्हारा मनाते रहे।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy