STORYMIRROR

Bherusingh Chouhan

Inspirational Children

4  

Bherusingh Chouhan

Inspirational Children

जले दीप आशाओं के ..

जले दीप आशाओं के ..

1 min
326

है दीपोत्सव 

नूतन वर्ष के

इस नव प्रभात से

तेरा यह मंगलमय आगमन

जले दीप प्रेम का

और जलाएं 


दीप से दीप अनेक

सुख समृद्धि का

फैले चौगिर्द आलोक 

मिटे तम हृदय से

पाप अज्ञान का।


हे दीप मालिके 

महके सुमन सौरभ सी

जीवन की यह फुलवारी 

गूंजे घर आंगन में

खुशियों की किलकारी।


हे दीप ज्योति 

दीप शिखा तुम बनकर

बस जाना मेरे मन में 

हे कामना यह हमारी 

जले दीप आशाओं के

सदा इस जीवन में।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational