STORYMIRROR

मिली साहा

Romance

4  

मिली साहा

Romance

जीवन साथी

जीवन साथी

1 min
403

कशमकश में फंसी थी ज़िन्दगी मेरी जो अब संभल गई,

तुम आई मेरे जीवन में तो मेरी जिंदगी मुकम्मल हो गई,


खाली पन्नों सी थी जिंदगी मेरी मैं केवल एक शब्द था,

तुमसे ही ज़िन्दगी को अर्थ मिला तुम बिन मैं व्यर्थ था,


मेरी जीवनसाथी, हमसफ़र जीवन भर का साथ हमारा,

बन के एक दूजे की परछाई चलेंगे, ऐसा ये बंधन हमारा,


मेरी आंखों का तुम ख्वाब हो तुम हो दिल का अरमान,

धड़कनें मेरी तुमसे है, तुमसे ही सांसे, तुम हो मेरी जान,


एक जन्म ही नहीं, सात जन्मो का है यह रिश्ता हमारा,

तुम फिज़ा सी महकती शाम मैं तेरी मोहब्बत का मारा,


तेरी खुशियों से ही नहीं, तेरे हर ग़म से भी मेरा नाता है,

केवल लफ़्ज़ों का नहीं रूह से जुड़ा हमारा ये रिश्ता है,


तुमने फूलों की खुशबू की तरह जीवन को महकाया है,

तुम्हें ख्वाबों, ख्यालों की तरह मैंने सांसों में बसाया है,


रूठे जो कभी एक- दूसरे से तो साथ कभी ना छोड़ूंगा,

वादा है यह जीवन भर का तुमसे दूर कभी ना जाऊंगा,


दीया -बाती सा साथ हमारा हर किया वादा निभाऊंगा,

जीवन की अंतिम सांस तक सिर्फ तुम्हारा होकर रहूंगा,


जीवन भर रहेंगे हम साथ बनकर एक दूजे की मुस्कान,

तेरी मोहब्बत का तोहफ़ा पाकर मैं तो हो गया धनवान।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance