STORYMIRROR

Satyendra Gupta

Romance Tragedy

4  

Satyendra Gupta

Romance Tragedy

जाने अंजाने

जाने अंजाने

3 mins
30

जाने अंजाने कभी मिल भी जाना

पुरानी बातों को भूल न जाना

आज भी पहली मुलाकात याद है मुझे

वो सुखद एहसास को याद कर लेना

जाने अंजाने कभी मिल भी जाना।


मुझे नही पता जो मैं सोच रहा हूं

शायद तुम तक पहुंच रहा या नहीं

लेकिन तुम्हारा इंतजार आज भी है

कभी भी हो जरूरत बेशक आ जाना

जाने अंजाने कभी मिल भी जाना।


वादे करना और निभाना बहुत है मुश्किल

साथ चलना और चलते रहना बहुत है मुश्किल

लेकिन तुम्हारे साथ कुछ कदम चलकर ही

लगा पूरा जीवन चल लिया 

जब तुम्हे लगे तुम्हे और है चलते रहना

जाने अंजाने कभी मिल भी जाना।


तुम्हारे खातिर मैने दुनिया को ठुकराया

आज जो बुलंदी पे हूं वो तुमने राह दिखाया

मैं तो था एक आवारा जो तुमने इंसान बनाया

लोग कहते है प्यार में लोग बिगड़ जाते है

लेकिन तुमसे प्यार करके मैंने जीवन को जाना

जाने अंजाने में कभी मिल भी जाना।


मुझे लगता है आज भी तुम मेरे सामने हो

मुझे देख कर मुस्कुरा रही हो

मुझे लगता है आज भी मेरे बगल में लेटी हो

और आंखों से मस्त प्यार का जाम पिला रही हो

सच्चा प्यार का मिलन अधूरा क्यू रह जाता है

क्यू पूरा नही हो पाता प्यार का हर वो फसाना

जाने अंजाने में कभी मिल भी जाना।


तुम्हे क्या लगता है तुम हो नही तो

मेरे जीवन में दूसरी कभी नहीं आएगी

क्योंकि तुम तुम थी

तुम्हारी जगह कोई और जगह नही ले पाएगी

मैं भी अकेला ही रहूंगा और तुम्हारे साथ होने,

का एहसास करता ही रहूंगा , मेरी जाने जाना

जाने अंजाने में कभी मिल भी जाना।


मुझे याद है जब तुम अपने जीवन की अंतिम 

सांस ले रही थी

तुम कोमा में थी , और नाम मेरा ले रही थी

ऐसे छोड़ जायेगी था नही पता

आज तुम हो कहा ये भी नही पता

पर महसूस तो आज भी करता हु तुम्हे

एक गुजारिश है अगले जन्म में तुम मेरी ही रहना

जाने अंजाने में कभी मिल भी जाना।


अच्छा और एक अंतिम पंक्ति लिखूंगा तुम्हारे लिए

रोज सपनो में आती हो , हकीकत में आ जाओ मेरे लिए

जब प्यार हुआ था तुमसे कुछ नही था पास मेरे

आज दौलत खूब है सिवाए तुम नही पास मेरे

लेकिन ये किस काम के , ये केवल है नाम के

बुला लो मुझे भी अपने पास, बुलाती हो क्यू नही

इस दुनिया से तुम्हारी दुनिया में अच्छा होगा जाना

जाने अंजाने में कभी मिल भी जाना

जाने अंजाने में कभी मिल भी जाना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance