STORYMIRROR

Aishani Aishani

Romance

4  

Aishani Aishani

Romance

इतना प्यार करते हो मुझसे... !

इतना प्यार करते हो मुझसे... !

1 min
314

लोग कहते हैं मरने के बाद कोई कुछ ले के नहीं जाता

मगर मैं...!

अगले जनम में तुम्हारा होने की आस ले के जाऊँगा..! 

उफ्फ्फ..! 

इतना प्रेम करते हो मुझसे

इस जनम में नहीं तो क्या 

अगले जनम में मिलने की आस करते हो..? 

पर..! 

क्या इतनी खुशनसीब हूँ मैं..! 

अगला जन्म तुम्हारे साथ गुज़ार सकूँगी..? 

कहीं मुझसे पहले कोई और तुमको माँग लिया तो..? 

तो क्या फ़िर नहीं मिल पायेंगे हम..? 

ओह..! 

इतना प्रेम ना करो कि... 

जी तो ना सकी तुम्हारे बिन 

मर भी ना पाऊँ..! 

जीना दुष्कर हुआ, 

मरना भी दुश्वार हो जाय तुम बिन

विश्वास रखना 

जाने से पहले तुमसे मिलूँगी ज़रूर

बेशक.. 

हमारे जीवन पर कोई हक़ जमा सकता है

हमारे मरण पर किसी का इख़्तियार नहीं..!

हमारा वो मिलन इच्छाओं से परे 

निश्छल प्रेम का मिलन होगा.. !!! 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance