STORYMIRROR

Sonam Kewat

Tragedy Action Crime

3  

Sonam Kewat

Tragedy Action Crime

इससे अच्छा मार डालों

इससे अच्छा मार डालों

1 min
271

उसकी उम्र सिर्फ 15 साल की है 

देखा जाए तो यह उसका बचपन है 

पता लगा बालविवाह हुआ था उसका 

पर अब आ गयी कुछ अड़चन है 


विधवा बन चुकी है वो अभी से

मां-बाप भी उसी को कोस रहे हैं

आगे क्या हो किसी को पता नहीं

बस कुछ ऐसी ही बातें सोच रहे हैं 


दिल में एक झटका सा लगा था मुझे

सारी अनहोनियों को जब सुना था 

उस बच्चीे पे क्या बीती होगी सोचो जरा 

जिसके साथ यह सब कुछ हुआ था 


मैंने कहा बचपन मत छीनो उसका

पढ़ा लिखा कर उसे काबिल बनाओ 

वो तो खुद ब खुद सपने देखेगी 

कम से कम तुम उसकी मंजिल बनाओ 


गलतियों का अहसास नहीं था 

वहाँ लोग अपनी जिद पर अड़े थे 

शर्म वाली बात तो ये भी थी कि 

सभी लोग सर ऊंचे करके खड़े थे 


इस सदी में भी अंधविश्वास बसा है 

इस बाल विवाह के नासूर को निकालों

सब प्रथा लड़कियों के लिए ही बनी है तो 

इससे अच्छा है कि उन्हें मार डालो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy