STORYMIRROR

AVINASH KUMAR

Abstract Romance

4  

AVINASH KUMAR

Abstract Romance

“हसीन ख़्याल”

“हसीन ख़्याल”

1 min
263

            

  दिल चाहता है जब हो तेरा मेरा मिलन

   तेरे रास्तों को फूलों से सज़ा दूँगा मैं


   तेरे पलकों की छाँव की है चाहत मुझे

 तेरी पलकों में दो जहां की ख़ुशियाँ पा लूँगा मैं


तेरे होंठ, मधुरस सुधा भरे प्यालों की चाहत मुझे

तेरे होंठों के मधुरस भरे सुधा-रस को पी लूँगा मैं


  तेरे चेहरे की शरारत की चाहत मुझे     

  उस शरारत को तेरी मुस्कुराहट में पा लूँगा मैं                         


   तेरी हसीन यादों की हैं हसरत मुझे

तेरी यादों को मन की तन्हाई में पा लूँगा मैं


   तेरी मासूमियत की हैं चाहत मुझे

 तेरी मासूमियत को तेरे वादों में पा लूँगा मैं


   तेरे ख़्यालों की हैं चाहत मुझे...,

तेरे ख़्यालों को अपने ख़्वाबों में पा लूँगा मैं               


  तेरे हुस्नों जमाल की शायरी की हसरत मुझे

उस शायरी को तेरी बातों में पा लूँगा मैं


 तुझसे ताउम्र मुहब्बत की हैं आरज़ू मुझे

  दिल चाहता हैं, ये मंज़र बना रहे सदा


   “खुदा तू मेरी रहे मैं तुम्हारा रहूँ...,               

 इबादत मैं तेरी इस तरह करता रहूं


         


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract