STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Action Inspirational

4  

Arunima Bahadur

Action Inspirational

हर चित्र बोलता हैं

हर चित्र बोलता हैं

1 min
280

बोलता हैं हर चित्र यहाँ,

कण कण भी बोलता है,

देता कुछ नई सीख सदा

रहस्य जीवन के खोलता है,

प्रहावित होती जहाँ,

भाव संवेदनाओं की गंगोत्री,

उसी अंतस में उपजती

कुछ सुविचारों की उत्पत्ति,

फिर सीखा जाता है हर चित्र भी,


गुरु जैसा ज्ञान देकर,

हो जाता फिर दर्शन भी

समर्पण भाव में जी कर,

कितनी सुंदर धरा हमारी,

हर रूप में सिखाती है,

कमियां कुछ हमारी है,

जो नज़र न आती है,

चलो आज फिर से सीखे,

वसुधा के हर चित्र से,

कर धारण वह उपहार भी,


मुस्काये आज जीवन में,

बस सीखना है कण कण से आज,

उस महान से ज्ञान को,

प्रकृति संग प्रकृतिमय हो,

देना है सम्मान को,

यही तो जीवन मर्म,

और कहाँ कुछ शेष हैं,

बना इसी से निज जीवन

बहुत बहुत विशेष हैं,

न लाये थे, न ले जाना,

धरा का धरा पर रह जाना,

तो सीखे हर एक चित्र से,

कुछ हँसना कुछ खिलखिलाना।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action