।।हिन्दी दिवस।।
।।हिन्दी दिवस।।
जब हिन्दी दिवस आता है।
थोड़ी सी उत्सुकता लाता है।
शायद कुछ उद्धार हो जाए।
हिन्दी फिर आबाद हो जाए।
अंग्रेजी से शायद अब पीछा छूटे।
ट्रांसलेशन करने का चक्कर छूटे।
देख अंग्रेजी सिर दर्द हो जाता।
हिन्दी में ही मन मेरा रम पाता।
हिन्दी दिवस में लोग शोर बहुत मचाते है।
दूसरे दिन फिर अंग्रेजी में गाल बजाते हैं।
अब सब कुछ तो दया करो हिन्दी पर ।
मिलकर कुछ तो काम करो हिन्दी पर।
शौक से हिन्दी दिवस मनाओ।
हिन्दी का तुम खूब मान बढ़ाओ।
हिन्दुस्तान की शान है हिन्दी।
गरिमा और अभिमान है हिन्दी।