STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Tragedy Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Tragedy Inspirational

गुण का इम्तिहान

गुण का इम्तिहान

1 min
257

ज़िंदगी तुम्हारे उसी गुण का इम्तिहान लेती है, 

जो तुम्हारे भीतर मौजूद है।

मेरे अंदर इश्क़ था।


किसी को तुमने प्यार करके धोख़ा खाया है,

तो तुम्हारे भीतर मोहब्बत है।

उसको तुमसे रश्क़ था।


तुम अगर संयम से अपनी ज़िंदगी गुज़ारते हो,

कभी तो किसी का बेसब्री से इंतज़ार करो।

एक लम्हा नहीं गुज़रेगा।


तुम अगर अपनी ज़िंदगी में बहुत खुश रहते हो,

कभी किसी ज़ालिम बेवफ़ा से मोहब्बत करो।

आँसुओं से पीछा नहीं छूटेगा।


अगर तुमने जागकर पूरी रात तारे न गिने हों,

कभी किसी को ख़्वाब में लाकर तो देखो।

पूरी रात नींद नहीं आएगी।


अगर तुमने किसी के दुख तकलीफ़ नहीं बाँटे हैं,

किसी का दुख अपना कर देखो।

उसकी दुआ खुशियाँ लाएगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama