STORYMIRROR

Savita Verma Gazal

Classics

4  

Savita Verma Gazal

Classics

गाना

गाना

1 min
245

गान तर्ज;जरा सामने तो आओ छलिये

फ़िल्म-जनम जनम के फेरे

जरा दूर ही से बात करो छलिये

पास आने की नहीं कोई बात हैं।

कहर कोरोना बड़ा ज़ालिम हैं 

जान हैं तो तब ही जहान हैं।।


मुँह पर अपने मास्क लगाओ

बाहर तभी तुम जाना जी।

हो बहुत ही जरूरी काम तो

घर पर ही वरना तुम रहना जी।।


देंगे देंगे कोरोना को मात है।

हमें डरने की इससे क्या बात हैं।।

कहर कोरोना का बड़ा ज़ालिम है

जान हैं तो तब ही जहान हैं।।


बार बार हाथों को धोना 

हाथ किसी से मिलाना नही।

रहो पूछते हाल सभी का।

घर पर किसी को बुलाना नहीं।

नही जाना किसी भी समारोह में

जान अपनी बचाना बड़ी बात है।।

कहर कोरोना का बड़ा ज़ालिम है

जान हैं तो तब ही जहान हैं।।


है अनमोल बड़ा ये जीवन

बार बार नहीं मिलता हैं।

पुष्प एक ही बार ये खिलता

बार बार नहीं खिलता हैं।

इसे कोरोना से रखना बचाकर तुम

इससे बड़ी न कोई सौगात हैं।।


कहर कोरोना का बड़ा ज़ालिम है

जान हैं तो तब ही जहान हैं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics