STORYMIRROR

Savita Verma Gazal

Others

4  

Savita Verma Gazal

Others

गाना

गाना

1 min
192

जरा दूर ही से बात करो छलिये

पास आने की नहीं कोई बात हैं।


कहर कोरोना बड़ा ज़ालिम हैं 

जान हैं तो तब ही जहान हैं।।


मुँह पर अपने मास्क लगाओ

बाहर तभी तुम जाना जी।

हो बहुत ही जरूरी काम तो

घर पर ही वरना तुम रहना जी।।


देंगे देंगे कोरोना को मात है।

हमें डरने की इससे क्या बात है।।


कहर कोरोना का बड़ा ज़ालिम है

जान है तो तब ही जहान है।


बार बार हाथों को धोना 

हाथ किसी से मिलाना नहीं।

रहो पूछते हाल सभी का।

घर पर किसी को बुलाना नहीं।

नहीं जाना किसी भी समारोह में

जान अपनी बचाना बड़ी बात है।।


कहर कोरोना का बड़ा ज़ालिम है

जान हैं तो तब ही जहान हैं।।


है अनमोल बड़ा ये जीवन

बार बार नहीं मिलता है।

पुष्प एक ही बार ये खिलता

बार बार नहीं खिलता हैं।

इसे कोरोना से रखना बचाकर तुम

इससे बड़ी न कोई सौगात हैं।।


कहर कोरोना का बड़ा ज़ालिम है

जान हैं तो तब ही जहान हैं।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन