STORYMIRROR

Praveen Kumar Saini "Shiv"

Drama Romance Inspirational

4  

Praveen Kumar Saini "Shiv"

Drama Romance Inspirational

ध्यान और दुनिया

ध्यान और दुनिया

1 min
304

ध्यान कहे सारी दुनिया जिसे योग सारी

मेरी नजर में सब की गयी अक्ल है मारी

ध्यान है साधना अपने धर्म की रक्षा की

ध्यान है कर्तव्य अपने परिवार को खुशहाल बनाना की


ध्यान है कसम हर मजलूम को बचाने की

ध्यान है आवाज जुल्म के खिलाफ उठाने की

ध्यान है नफरत हर देश के गद्दार को देश से भगाने की

ध्यान है नींद में सोये हुए प्रशासन को जगाने की


ध्यान है ज्वाला ऐसी जो समाज की मां बहन औरतों को वहसी दरिंदों से बचाने की

ध्यान नहीं है जो होता देख किसी की बहादुरी दिखाने विडियो बनाने की

ध्यान नहीं है अत्याचार होता देख कायर कि तरह दुम दबा कर भाग जाने की

ध्यान नहीं है नेताओं के लालच में आकर पुरे समाज की बोली लगाने की


ध्यान नहीं है मस्ती करने की खातिर किसी जिव की बली चढाने की।।

मेरा ध्यान शायद सब से अलग है क्योंकि मैं क्रांतिकारी

विचार रखता हूं दोगलापन नहीं आता मुझे। दुनिया को

दिखाने और खुश रखने के लिए गलत नहीं बर्दास्त कर सकता हूं।


किसी की भावना को ठेस ना पहुँचे ख्याल रखिये,

विडियो बनाने मोबाइल नहीं आवाज उठाना सिखिये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama