STORYMIRROR

Hemant Latta

Classics Inspirational Thriller

4  

Hemant Latta

Classics Inspirational Thriller

देश की आवाज़: मंगल पांडेय : वीर योद्धा

देश की आवाज़: मंगल पांडेय : वीर योद्धा

1 min
119

तीखी तेज़ शमशीर था वो 

एक अनोखा वीर था वो!!

पांडे की मंगल गाथा गाऊँ

अंग्रेज़ों के गले की जंजीर था वो!!


सुदिष्ट जानकी जी के संतान थे 

मंगल पांडेय महान थे!!

हिंसक-अहिंसक दोनों थे वो 

भारत देश की शान थे!


बलिया में जन्म पाया था 

क्रांति का बिगुल बजाया था 

कारतूस को तोड़ फेंक कर 

खुला विरोध जताया था!!


एंफील्ड बन्दूक लाये थे गोरे 

चर्बी का कारतूस कवच बनाते थे 

खाते थे इसी देश का खाना 

कुछ गद्दार मंगल को गलत बताते थे!!


केसरिया सरकार है 

देश पर सबका अधिकार है 

महान विभूतियों के इस देश में 

कुछ लोग बड़े गद्दार है!!


जनरल जॉन हेएरसे ने 

मंगल को कट्टर बताया था,

ईश्वर प्रसाद नाम के जमींदार ने 

अंग्रेज़ों का ये फैसला ठुकराया था!!


सिपाही शेख पलटू पलटे 

बाकी रेजिमेंट का साथ था 

भारत को आज़ाद कराने में 

मंगल पांडेय का बड़ा हाथ था!!


चिंगारी जो मंगल ने लगाई 

अंग्रेज़ों से वो बुझी नहीं 

हज़ारों कानून थोपे जनता पर 

और कोई तरकीब उन्हें सूझी नहीं!!


देश की शान था मंगल 

देश का असली इतिहास था मंगल 

अंग्रेज़ों के मुंह पर जुत्ता मारा 

ऐसा असली फौलाद था मंगल!!


"हेमंत" की नज़रो में इज्जत 

देश के लिए प्यार है!!

मंगल पांडेय ने भी दिलाई आज़ादी 

ये मेरा विचार है!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics