STORYMIRROR

SUNIL JI GARG

Drama Inspirational

4  

SUNIL JI GARG

Drama Inspirational

चुनो आज की कहानी

चुनो आज की कहानी

1 min
344

परी कथा के नाम से मुझको 

झूठ का नज़र आता है पुलिंदा 

कल्पना अजीबोगरीब फालतू 

जाने क्यों करता कोई बंदा


कुछ को बात बुरी लगेगी 

वो इसको कहेंगे है सही 

अगर आप सच में जानेंगे

अवधारणा ये विदेशी ही 


हमारे कथानक थे अलग 

देवी, देवता थे उनके पात्र 

असुरों का वर्णन था ज़रूर

ईश्वर अवतरित बन सुपात्र 


परी कथा अगर लिखनी हो

तो झूठा सपना लिखना होगा 

जीवन की असलियत छोड़कर

चोला अलग पहनना होगा 


क्यों न हम सब मिलकर एक 

बच्चों के लिए रचें नयी दुनिया 

सब रंगों से भरी सच्ची बातें 

जानकार खुश हों मुन्ना, मुनिया 


अच्छे गुण कैसे करें विकास 

कैसे बनें सैनिक सा बहादुर 

वैज्ञानिक, वीर या व्यापारी 

कुछ भी बनने को हो वो आतुर 


कलाम, मनोज पाण्डेय या टाटा 

आज की कहानी चुन लें हम 

परियों की दुनिया काहे देखें 

कुछ असली सपने बुन लें हम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama